हिंदी करेंट अफेयर्स : 22 दिसम्बर, 2021

 हिंदी करेंट अफेयर्स : 22 दिसम्बर, 2021


December Important current Affairs


  • भारतीय नौसेना ने हाल ही में मोरमुगाओ (Mormugao) नामक P15B श्रेणी के अपने दूसरे स्वदेशी स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर का पहला समुद्री परीक्षण किया था, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL) द्वारा बनाया गया है। इस जहाज का नाम गोवा के बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। 2022 के मध्य में इस स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर को कमीशन करने का प्रस्ताव किया गया है और यह भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा।
  • भारतीय बैडमिंटन चैंपियन के.श्रीकांत BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, के.श्रीकांत फाइनल मैच में सिंगापुर के लोह कीन यू (Loh Kean Yew) के खिलाफ हार गए और उन्हें रजत पदक जीत हासिल हुआ। के. श्रीकांत को अप्रैल 2018 में BWF रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 स्थान दिया गया था और उन्हें 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

  • एक जापानी अरबपति युसाकू मेज़ावा (Yusaku Maezawa) को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी, रोस्कोसमोस द्वारा 8 दिसंबर को सोयुज अंतरिक्ष यान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च किया गया था। वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 12 दिन बिताने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं।
  • भारत सरकार 20-25 दिसंबर 2021 को ‘सुशासन’ सप्ताह (Good Governance Week) के रूप में मनाएगी। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के सहयोग से ‘सुशासन’ के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके अलावा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में ‘प्रशासन गांव की ओर’ नामक एक अभियान की योजना बनाई गई है, जिसका उद्देश्य सेवा वितरण में सुधार और जनता की शिकायतों का निवारण करना है।

  • नदी उत्सव भारत में उत्तरकाशी से केरल तक के 16 राज्यों और 41 जिलों में स्वच्छता, देशभक्ति, प्रकृति और पारिस्थितिकी, भक्ति और आध्यात्मिकता के चार चुने हुए विषयों के तहत मनाया जा रहा है। यह उत्सव 16 दिसंबर से 23 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

Thanks for Your Response

Previous Post Next Post